घाटशिला उपचुनाव: चौथे राउंड के बाद झामुमो के सोमेश सोरेन को बढ़त

NEWS SAGA DESK

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में चौथे राउंड के बाद झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने बढ़त बना ली है। उन्हें अब तक 20,026 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन 12,612 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। वहीं जेएलकेएम उम्मीदवार रामदास मुर्मू को 5,481 वोट प्राप्त हुए हैं। शुरुआती रुझानों में झामुमो ने मजबूत पकड़ दिखाई है, जबकि भाजपा अंतर कम करने की कोशिश में जुटी है। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा कड़ी है और आगे के राउंड में मुकाबला और रोचक होने की संभावना है।

Read More News

Read More