झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शनिवार सुबह रांची के सदर अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने अपने दांतों की जांच कराई। जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल पिछले कुछ समय से दांत दर्द की समस्या से परेशान थे, जिसके बाद उन्होंने सदर अस्पताल में उपचार कराया था
NEWS SAGA DESK
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शनिवार सुबह रांची के सदर अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने अपने दांतों की जांच कराई। जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल पिछले कुछ समय से दांत दर्द की समस्या से परेशान थे, जिसके बाद उन्होंने सदर अस्पताल में उपचार कराया था।
बताया जा रहा है कि 15 अक्टूबर को भी राज्यपाल दांत का ऑपरेशन कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे थे। शनिवार को उनका दोबारा अस्पताल आना ऑपरेशन के बाद फॉलो-अप चेकअप से जुड़ा बताया जा रहा है।
अस्पताल में चिकित्सकों ने उनके दांतों की जांच की। हालांकि, उनके स्वास्थ्य को लेकर किसी अन्य परेशानी की जानकारी सामने नहीं आई है।
No Comment! Be the first one.