News Saga Desk
आजकल सेहत को लेकर लोग पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं। खानपान में क्या शामिल किया जाए और क्या नहीं, इस पर खास ध्यान दिया जा रहा है। खासकर जब बात फलों की आती है, तो हर कोई यही चाहता है कि जो खाए, वो पोषक तत्वों से भरपूर हों। साथ ही हमारी शरीर को जबरदस्त फायदे पहुंचाते हों। आमतौर पर लोग सेब, केला, लीची, बेरीज जैसे फलों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं।
वहीं कुछ लोग अमरूद और एवोकाडो को भी खाना पसंद करते हैं। इन दाेनों को ही हेल्दी माना जाता है और इनकी अलग-अलग खूबियां होती हैं। अमरूद भारत में आसानी से मिलने वाला फल है। हम सभी बचपन से इसे खाते आ रहे हैं। वहीं एवोकाडो एक विदेशी फल है, जो अब धीरे-धीरे भारतीय बाजारों में भी अपनी जगह बना रहा है। कई लोग इसे सुपरफूड भी मानते हैं और इसे अपनी डाइट में खास तौर पर शामिल करते हैं।
लेकिन अब सवाल ये है कि दोनों में से ज्यादा फायदेमंद कौन है? क्या एवोकाडो वाकई अमरूद से बेहतर है या अमरूद में ही ज्यादा फायदे छिपे होते हैं? इन्हें खाने का सही तरीका क्या होना चाहिए? अगर आप भी इन्हीं सब सवालों से घिरे हैं और इनका जवाब जानना चाहते हैं ताे आपको हमारा ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए। हम आपको इन सभी के जवाब देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
अमरूद खाने के फायदे
- अमरूद में विटामिन सी ज्यादा पाया जाता है। इससे इम्युनिटी बूस्ट होती है। स्किन को भी ये फल हेल्दी रखता है।
- अमरूद बैक्टीरिया और वायरस को खत्म कर बीमारी और संक्रमण से बचाव करता है।
- अमरूद खाने से डाइजेशन बेहतर रहता है। साथ ही कब्ज से भी राहत मिलती है।
- ये ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में मददगार है।
- अमरूद में पोटैशियम पाया जाता है। ये ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखता है।
- ये दिल को भी सेहतमंद रखने में मददगार है।
- अमरूद ओवरईटिंग से बचाता है। इस कारण वजन कम करना आसान हो जाता है।
- विटामिन ए से भरपूर होने के कारण ये आंखों के लिए भी फायदेमंद है।
एवोकाडो खाने के फायदे
- एवोकाडो में हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं। ये लंबे समय तक आपके पेट को भरा रखते हैं। इससे तेजी से वजन कम होता है।
- ये फल डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण से कम नहीं है। इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
- कैल्शियम से भरपूर होने के कारण ये हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।
- ये आंखों की रोशनी तो बढ़ाता ही है, साथ ही इससे जुड़ी कई बीमारियों का खतरा भी कम करता है।
- इसके अलावा ये दिल को भी हेल्दी रखने में कारगर होता है।
दोनों में से कौन ज्यादा बेहतर?
इन दोनों ही फलों के अपने अलग-अलग फायदे हैं। आप इन दोनों को ही अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को जरूरी पोषण मिल सकेंगे। हालांकि, अमरूद आपको एवोकाडो की तुलना में थोड़े सस्ते मिल जाएंगे। जबकि एवोकाडो आपको बाजार में काफी महंगा मिल सकता है।
कैसे करें सेवन?
- अमरूद को आप डायरेक्ट काट कर स्लाइस में खा सकते हैं। चाहें तो ऊपर से काला नमक छिड़क लें। इससे स्वाद बढ़ जाएगा। इसके अलावा आप इसका जूस भी पी सकते हैं। कई लोग इसे सलाद में भी खाना पसंद करते हैं।
- वहीं एवोकाडाे को आप मैश करके टोस्ट पर लगाकर खा सकते हैं। इसके अलावा स्मूदी में भी एवोकाडो का इस्तेमाल किया जा सकता है।
No Comment! Be the first one.