राजधानी रांची में दुर्गा पूजा की रौनक देखते ही बन रही है। शहर के चौक-चौराहे रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहे हैं और पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में लोगों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष चिकित्सा व्यवस्था की है
NEWS SAGA DESK
राजधानी रांची में दुर्गा पूजा की रौनक देखते ही बन रही है। शहर के चौक-चौराहे रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहे हैं और पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में लोगों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष चिकित्सा व्यवस्था की है। पूजा घूमने के दौरान किसी की तबीयत बिगड़ने या आपात स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल मदद उपलब्ध कराने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और एंबुलेंस की तैनाती की गई है। यह व्यवस्था 17 से 20 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी।
इन छह स्थानों पर मिलेगी एंबुलेंस की सुविधा
दुर्गा पूजा के दौरान आपात स्थिति में श्रद्धालुओं की मदद के लिए निम्नलिखित स्थानों पर शाम चार बजे से रात 12 बजे तक 108 एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी.
- रातू रोड
- सुजाता चौक
- तुपुदाना ओपी
- जगन्नाथपुर थाना
- वृंदावन कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति
- चिरौंदी
- बरियातू रोड
जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर करें संपर्क
अलबर्ट एक्का चौक
- सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक: 7870020393
- दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक: 9433020025
- रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक: 9507077227
- सदर थाना, कोकर
- सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक: 7479632761
- दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक: 7004066935
- रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक: 9431338221
- नगर नियंत्रण कक्ष
- 9504276995
- 7903188781
स्वास्थ्य विभाग ने दिए जरूरी निर्देश
सिविल सर्जन ने सभी चिकित्सा दलों को जिला भंडार से आवश्यक दवाएं और चिकित्सा उपकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया है। साथ ही, सभी कर्मियों को निर्धारित स्थानों पर समय से पहुंचकर अपनी ड्यूटी संभालने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना और किसी भी स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। ऐसे में पंडाल घूमने निकलने वाले श्रद्धालुओं को जरूरत पड़ने पर निर्धारित चिकित्सा केंद्रों से संपर्क करना चाहिए।
No Comment! Be the first one.