सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की वैवाहिक समारोह में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, नवदंपती को दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन धनबाद के चिटाही में सांसद ढुल्लू महतो की बेटी साक्षी के विवाह समारोह में शामिल हुए और नवदंपती को आशीर्वाद दिया।

News Saga Desk

धनबाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ मंगलवार को धनबाद जिले के चिटाही पहुंचे। यहां उन्होंने सांसद ढुल्लू महतो की पुत्री साक्षी के विवाह समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन ने नवदंपती को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की।

सांसद और उनके परिवार से की आत्मीय मुलाकात

विवाह समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सांसद ढुल्लू महतो, उनके परिवार के सदस्यों और सगे-संबंधियों से आत्मीय मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस पारिवारिक उत्सव में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और पूरे परिवार को मांगलिक अवसर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read More News

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की वैवाहिक समारोह में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, नवदंपती को दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ मंगलवार को धनबाद जिले के चिटाही...

Read More