लुगूबुरू महोत्सव से हेमंत सोरेन का हुंकार, बोले- न आदिवासी डरेगा, न थकेगा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तीन दिवसीय राजकीय लुगूबुरू महोत्सव में शामिल होने ललपनिया पहुंचे। आदिवासी समाज के प्रमुख धार्मिक स्थल लुगूबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ में आयोजित धर्म सम्मेलन को संबोधित करते हुए

NEWS SAGA DESK

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तीन दिवसीय राजकीय लुगूबुरू महोत्सव में शामिल होने ललपनिया पहुंचे। आदिवासी समाज के प्रमुख धार्मिक स्थल लुगूबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ में आयोजित धर्म सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने समाज से अपने अधिकारों, सांस्कृतिक विरासत और पहचान की रक्षा के लिए एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज ने हमेशा संघर्ष के रास्ते पर चलकर चुनौतियों का सामना किया है और अपने हक की लड़ाई से कभी पीछे नहीं हटा है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में झारखंड के खनिज संसाधनों, एसआईआर और केंद्र सरकार द्वारा राज्य के साथ किए जा रहे कथित भेदभाव जैसे मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संपदा से भरपूर होने के बावजूद झारखंड और यहां के लोगों को उनका उचित अधिकार नहीं मिल पा रहा है। ऐसी परिस्थितियों में आदिवासी समाज को जागरूक होकर अपने अधिकारों के लिए सामूहिक रूप से आवाज उठानी होगी।

हेमंत सोरेन ने आदिवासी समाज के संघर्षशील इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि यह समुदाय न कभी डरा है और न ही कभी थका है। अपनी अस्मिता, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा चुनौतियों का मजबूती से मुकाबला किया जाएगा।

मीडिया से बातचीत में भी मुख्यमंत्री ने अपने इसी रुख को दोहराया। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां कैसी भी हों, उनका सामना पूरी मजबूती के साथ किया जाएगा। आदिवासी समाज की लड़ाई केवल आज के अधिकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आने वाली पीढ़ियों के भविष्य और उनकी पहचान का सवाल भी जुड़ा हुआ है। गौरतलब है कि लुगूबुरू महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में आदिवासी श्रद्धालु और समुदाय के लोग पहुंच रहे हैं। यह आयोजन आदिवासी धर्म, परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता का महत्वपूर्ण प्रतीक है।

Read More News

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की वैवाहिक समारोह में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, नवदंपती को दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ मंगलवार को धनबाद जिले के चिटाही...

Read More