NEWS SAGA DESK
रांची। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, होटवार के नए जेलर के रूप में ललनकुमार की नियुक्ति की गई है। इससे पहले ललनकुमार गुमला मंडल कारा में तैनात थे। वहीं, होटवार जेल के असिस्टेंट जेलर दिनेश वर्मा का तबादला धनबाद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, पांच दिन पहले ही दिनेश वर्मा को तत्कालीन जेलर के स्थान पर असिस्टेंट जेलर के रूप में होटवार भेजा गया था। उल्लेखनीय है कि हाल ही में जेल में डांस पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद तत्कालीन जेलर को हटा दिया गया था और दिनेश वर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वायरल वीडियो की जांच जारी है, जिसके बाद अब वर्मा का तबादला धनबाद कर दिया गया है।
No Comment! Be the first one.