बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, सातवें दिन 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार

News Saga Desk

अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म ‘हाउसफुल-5’ देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी यह कॉमेडी एंटरटेनर 6 जून को रिलीज हुई थी। अब रिलीज के सातवें दिन की कमाई सामने आ गई है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक ‘हाउसफुल-5’ ने अपनी रिलीज के सातवें दिन यानी पहले गुरुवार को 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 127 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म की कहानी एक क्रूज शिप पर हुई हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है।

‘हाउसफुल-5’ फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और सोनम बाजवा जैसे कई सितारे नजर आ रहे हैं। फिल्म में खासतौर पर अक्षय और रितेश की जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग को दर्शकों से भरपूर सराहना मिल रही है। इसके अलावा फिल्म की स्टारकास्ट में नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, फरदीन खान, चंकी पांडे और डिनो मोरिया भी शामिल हैं।


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More