घाटशिला उपचुनाव में सुबह 9:30 बजे तक 17.33% मतदान, शांतिपूर्ण माहौल में जारी वोटिंग

NEWS SAGA DESK

पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह सात बजे से मतदान शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ। सभी मतदान केंद्रों पर प्रक्रिया समय पर प्रारंभ हुई और मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि मतदान प्रक्रिया की निगरानी वेबकास्टिंग के माध्यम से की जा रही है। सीईओ, डीईओ और भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारी लगातार अपडेट ले रहे हैं ताकि मतदान निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और अब तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि सुबह 9 : 30 बजे तक 17.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। उपायुक्त ने मतदाताओं से अपील की कि वे निर्भय होकर मतदान करें और लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय रूप से भाग लें।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मतदान की गति धीरे-धीरे बढ़ रही है और दोपहर तक मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है। निर्वाचन आयोग की टीमें लगातार संपर्क में हैं और मतदान प्रक्रिया की हर गतिविधि पर करीबी नजर रखी जा रही है ताकि चुनाव शांतिपूर्वक और सुचारू रूप से पूरा हो सके।

Read More News

Read More