IAS अधिकारी की बेटी ने की आत्महत्या, पति पर दहेज मांगकर प्रताड़ित करने का आरोप

NEWS SAGA DESK

आंध्र प्रदेश में वरिष्ठ IAS अधिकारी चिन्नारामुडू की बेटी माधुरी साहितिबाई (27) ने रविवार रात ताडेपल्ली स्थित अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मार्च 2025 में माधुरी ने नंद्याल जिले के राजेश नायडू से इंटर-कास्ट मैरिज की थी, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही पति द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने की बातें सामने आईं।

माधुरी ने परेशान होकर दो महीने पहले स्थानीय पुलिस की मदद से अपने मायके लौट आई थीं और वहीं रह रही थीं। रविवार को उन्होंने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को मंगलगिरी AIIMS भेज दिया और उनकी मां लक्ष्मीबाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

माधुरी के पिता ने कहा कि उनका दामाद अतिरिक्त दहेज की मांग करता था और बेटी को धमकाता था। पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव में थी और दुखी थी कि उसका पति उसे लेने नहीं आया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Read More News

Read More