कम उम्र में ही लग गया है चश्‍मा, तो आंखों की रोशनी बढ़ाएंगे 6 फूड्स

News Saga Desk  

नई दिल्‍ली। आज के समय में स्‍मार्टफोन लोगों की ज‍िंदगी का अहम ह‍िस्‍सा बन गया है। वहीं द‍िनभर फोन और लैपटॉप चलाने से आंखों पर काफी गहरा असर पड़ता है। इस कारण कम उम्र में ही लोगों के आंखों की रोशनी कम होने लगी है। पहले तो बड़े बुजुर्गों को ही चश्‍मा लगाते हुए आपने देखा होगा, लेक‍िन आज के समय बच्‍चों को भी चश्‍मा लग रहा है। इसके पीछे कई कारण ज‍िम्‍मेदार हो सकते हैं।

आजकल माता-प‍िता दोनों वर्किंग होते हैं। ऐसे में वे द‍िन-दि‍नभर घर पर नहीं रहते हैं। रही बात बच्चों की ताे वे पेरेंट्स की गैरमौजूदगी में फोन पर गेम खेलते हैं। वहीं कंप्‍यूटर या लैपटॉप पर भी घंटों समय ब‍िताते हैं। इससे उनकी आंखाें पर गहरा असर पड़ता है। ठीक यही काम बड़ों के साथ भी होता है। द‍िनभर ऑफ‍िस में काम करने के बाद देर रात तक फोन चलाने से उनकी आंखें भी खराब हो रही हैं। अगर आपको भी साफ नहीं द‍िखाई देता है या आंखों की रोशनी कम हाे गई है तो आपको अपनी डाइट पर ध्‍यान देना चाह‍िए। आज हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो नेचुरल तरीकों से आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं। आइए उन फूड्स के बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं –

गाजर

गाजर को आंख की रोशनी बढ़ाने का वरदान है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन और विटामिन-ए आंखों की रेटिना को मजबूत करने का काम करते हैं। इन्‍हें आपको अपनी डाइट में जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए। आप इसका सलाद बनाकर भी खा सकते हैं। चाहें तो गाजर का जूस भी पी सकते हैं।

बादाम और सूरजमुखी का बीज

इन दोनाें ड्राई फ्रूट्स में वि‍टाम‍िन ई के साथ ही साथ ओमेगा 3 फैटी एसि‍ड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर होते हैं। इसके ल‍िए आपको रोजाना भीगे हुए बादाम और सूरजमुखी के बीज का सेवन करना चाह‍िए।

साल्‍मन

अगर आप नॉन वेज‍िटेर‍ियन हैं तो आंखों की रोशनी बढ़ाने के लि‍ए साल्‍मन फ‍िश का सेवन जरूर करें। इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साल्‍मन आंखों की ड्राईनेस को दूर करती है। कुल म‍िलाकर ये आंखों को जरूरी पोषण प्रदान करती है।

शकरकंद

शकरकंद में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये आंखों को एजिंग से जुड़ी समस्याओं से बचाने में मददगार माना जाता है। ये आंखाें को भी हेल्‍दी रखता है। आपको इसे डाइट में जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए।

अंडे

अंडे की जर्दी (पीला ह‍िस्‍सा) में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। ये आंखों से जुड़ी बीमार‍ियों के खतरे को कम करते हैं। इसे खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

आंवला

आंवले को व‍िटाम‍िन सी और एक का बढ़ि‍या स्‍त्रोत माना जाता है। ये दोनों ही आंखों के ल‍िए फायदेमंद होते हैं। अगर आप रोजाना आंवला खाते हैं तो इससे आखों की रोशनी तेज होती है।


Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More