विधानसभा सत्र से पहले JMM की अहम बैठक आज, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे अध्यक्षता

NEWS SAGA DESK

झारखंड मुक्ति मोर्चा आज आगामी विधानसभा शीतकालीन सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहा है। यह बैठक शाम 4:30 बजे एटीआई भवन में होगी, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे।

सीएम 28 नवंबर को दिल्ली गए थे और बुधवार को रांची लौट आए, जिसके बाद सत्तापक्ष ने सत्र की रणनीतिक तैयारियों में तेजी ला दी है। गुरुवार से लगातार बैठकों का दौर जारी रहने की संभावना है।

गौरतलब है कि विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से शुरू होगा। इसे देखते हुए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपने मुद्दों और रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सरकार की प्राथमिकता होगी कि अधिक से अधिक जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा हो और सदन में अनावश्यक हंगामे से बचा जाए।

Read More News

Read More