IND vs SL 2nd Test LIVE Score: यशस्वी जायसवाल 45 रन पर आउट, भारत की पारी लड़खड़ाई

NEWS SAGA DESK

IND vs SL LIVE Score: भारत को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दूसरा झटका लगा। यशस्वी जायसवाल 45 रन पर आउट हुए। भारत का स्कोर 67/2 है।

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

दो टेस्ट मैचों

टीम इंडिया को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा। राहुल 18 रन बनाकर लाहिरू कुमारा की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह 45 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। यशस्वी अर्धशतक से महज पांच रन दूर रह गए।

भारत का स्कोर 67/2

यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद भारत का स्कोर 17.5 ओवर में 67/2 हो गया। अब टीम की नजर पारी को संभालने और बड़ा स्कोर खड़ा करने पर है। देवदत्त पडिक्कल के बाद कप्तान शुभमन गिल से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

इसे भी देखें:-पुतला दहन पर रांची में हंगामा! JMM कार्यकर्ताओं से भिड़े छात्र | JPSC-JSSC Protest

टीम इंडिया में बड़ा बदलाव

दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग XI में एक बड़ा बदलाव किया गया है। कुलदीप यादव को टीम से बाहर रखा गया है और उनकी जगह सारांश जैन को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला है। सारांश जैन के लिए यह मुकाबला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में पहला मैच है।

Read More News

Read More