झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, 8 दिसंबर को पेश होगा 11 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

NEWS SAGA DESK

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज, 5 दिसंबर से शुरू हो गया है। यह सत्र कुल पाँच कार्य दिवसों का होगा और 11 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। सरकार 8 दिसंबर को 11,000 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट सदन में प्रस्तुत करेगी।

सत्र शुरू होने से एक दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विपक्ष के नेता और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर समेत कई नेता मौजूद रहे। अध्यक्ष ने बताया कि सत्र की शुरुआत 5 दिसंबर से होगी और इसका समापन 11 दिसंबर को किया जाएगा। कुल पाँच कार्य दिवसों में कई महत्वपूर्ण विधायी कार्य और चर्चाएँ होने की संभावना है।

Read More News

Read More