झारखंड में प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव पर रोक, जनगणना,2027 की तैयारी तेज

News Saga Desk
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनगणना,2027 की तैयारियों के मद्देनज़र झारखंड राज्य की सभी प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं में बदलाव पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी निर्देश के अनुसार 1 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2027 तक जिला, अनुमंडल, प्रखंड, नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत, छावनी परिषद, वार्ड, पंचायत और गांव सहित सभी प्रशासनिक क्षेत्रों की सीमाओं में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि 31 दिसंबर 2025 तक प्रशासनिक सीमाओं में किए गए सभी परिवर्तनों से संबंधित सूचनाएँ और अधिसूचनाएँ निदेशक, जनगणना निदेशालय झारखंड, रांची को भेजी जाएँ। सरकार का मानना है कि यह निर्णय आगामी जनगणना कार्य को सुचारू और व्यवस्थित रूप से पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Read More News

Read More