झारखंड, सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में वृद्ध महिलाओं को मिली राहत, ऑन-द-स्पॉट पेंशन स्वीकृति

News Saga Desk

हजारीबाग : सेवा के अधिकार सप्ताह के तहत झारखंड सरकार द्वारा संचालित सर्वजन पेंशन योजना का लाभ अब सीधे लाभुकों तक तेजी से पहुंच रहा है। आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान शनिवार को कटकमदाग प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयोजित शिविरों में अनेक वृद्ध, विधवा और दिव्यांग महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत की गई।

अडरा पंचायत की 60 वर्षीय सावित्री देवी और कटकमदाग पंचायत की कुंती देवी सहित कई महिलाओं को शिविर में ही ऑन-द-स्पॉट पेंशन मंजूरी मिली। मौके पर प्रखंड के सीओ और बीडीओ ने लाभुकों को स्वीकृति पत्र सौंपते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की।

वृद्धा पेंशन की स्वीकृति मिलने पर सावित्री देवी और कुंती देवी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहले पेंशन के लिए कई बार प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन सफलता नहीं मिलती थी। अब एक ही दिन में शिविर में स्वीकृति मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। दोनों ने इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया।

Read More News

Read More