NEWS SAGA DESK
पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी द्वारा सोशल मीडिया पर उठाए गए मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत संज्ञान लिया है। कुणाल षाड़ंगी ने अपने ट्वीट में बताया था कि पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा निवासी मोहम्मद शमीम अहमद, जो मॉरीशस स्थित JK Ramke Co. Limited में कार्यरत थे, दुर्घटना का शिकार होने के बाद Medi Six Clinic Limited में इलाजरत थे और आज उनकी मृत्यु की सूचना परिजनों को मिली। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था कि मृतक का पार्थिव शरीर भारत लाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को निर्देश दिया कि परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए, आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी कराई जाएं और पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। सरकार की त्वरित कार्रवाई से परिजनों और स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की है, और उम्मीद जताई है कि पार्थिव शरीर शीघ्र भारत पहुंच जाएगा।
No Comment! Be the first one.