झारखंड वालों सावधान! 23 अगस्त तक बारिश-वज्रपात का येलो अलर्ट

NEWS SAGA DESK

झारखंड में अब तक सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 23 अगस्त तक गरज, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

रांची, 19 अगस्त। झारखंड में इस मानसून सीजन अब तक सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, एक जून से 19 अगस्त तक राज्य में 633.7 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 700.5 मिलीमीटर होनी चाहिए थी। मौसम विभाग ने राज्य में 23 अगस्त तक गरज के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

23 अगस्त तक गरज के साथ बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों के दौरान झारखंड के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा। इस दौरान गरज के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

कमजोर पड़ा निम्न दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है। हालांकि, इसके प्रभाव और मौसमी परिस्थितियों के कारण अगले एक-दो दिनों तक राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

इसे भी देखें:-Jharkhand Weather Alert: रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश, आंधी-वज्रपात का खतरा | 19-20 August

बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही हल्की बारिश होती रही। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। लगातार बारिश और बादल छाए रहने के कारण राजधानी के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना बना रहा।

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More