झारखंड में 26 नवंबर को मनाया जाएगा ‘संविधान बचाओ दिवस’, कांग्रेस करेगी राज्यभर में कार्यक्रम

News Saga Desk

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस आगामी 26 नवंबर को पूरे राज्य में संविधान बचाओ दिवस का आयोजन करने जा रही है। इस अवसर पर रांची के पुराने विधानसभा सभागार में एक विशेष कार्यक्रम भी होगा, जिसमें संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सभी जिला अध्यक्षों और जिला पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिलों में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी करें और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही, राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सभी स्थानीय पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, पूर्व वित्त मंत्री एवं विधायक डॉ. रामेश्वर उराँव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

Read More News

Read More