घाटशिला उपचुनाव: तीसरे राउंड के बाद भी जेएमएम के सोमेश सोरेन आगे, बीजेपी दूसरे स्थान पर

NEWS SAGA DESK

जमशेदपुर। घाटशिला उपचुनाव की मतगणना जारी है और तीसरे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भी जेएमएम उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन बढ़त बनाए हुए हैं। बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुल 20 राउंड की मतगणना की जानी है, जिसके लिए 15 टेबल लगाए गए हैं। पूरे प्रक्रिया की निगरानी 45 सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। मतगणना स्थल में प्रवेश केवल पास वाले लोगों को ही दिया जा रहा है। उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं और सभी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। मतगणना के नतीजे कुछ घंटों में स्पष्ट हो जाएंगे, जिसके बाद यह तय होगा कि घाटशिला सीट किसके खाते में जाती है।

Read More News

Read More