JSSC-CGL कथित पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई जांच की मांग वाली पीआईएल खारिज

NEWS SAGA DESK

झारखंड के चर्चित JSSC-CGL कथित पेपर लीक मामले में दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने बुधवार को अहम फैसला सुनाया। अदालत ने सीबीआई जांच की मांग करने वाली पीआईएल को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि केवल 10 अभ्यर्थियों के रिज़ल्ट पर ही रोक जारी रहेगी। बाकी सभी अभ्यर्थियों के परिणाम वैध माने जाएंगे।

अभ्यर्थियों के लिए नियुक्ति का रास्ता साफ

कोर्ट के इस आदेश के बाद हजारों अभ्यर्थियों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ने का रास्ता खुल गया है। रिज़ल्ट पर लगी रोक हटने के साथ अब नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। यह परीक्षा 21 और 22 सितंबर 2024 को आयोजित की गई थी।

Read More News

Read More