रातू रोड में कान्हा मटका फोड़ प्रतियोगिता, उमड़ा जनसैलाब

रातू रोड में कान्हा मटका फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। हजारों लोग जुटे, महिला टीमों ने भी हिस्सा लिया और विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।

News Saga Desk

रांची के रातू रोड में गुरुवार की रात कान्हा मटका फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा। कान्हा मटका फोड़ प्रतियोगिता समिति के तत्वावधान में हुए आयोजन का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष उत्तम यादव और मुख्य संरक्षक मृत्युंजय सिंह ने किया। प्रतियोगिता में अलग-अलग क्षेत्रों से आई टीमों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

आयोजन स्थल पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति, लोक संस्कृति और धार्मिक परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। मटका फोड़ने वाली टीमों के उत्साह के साथ-साथ भव्य धार्मिक झांकियां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों की मौजूदगी ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कई टीमों ने प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

कान्हा मटका फोड़ प्रतियोगिता में कई टीमों ने अपनी ताकत और टीमवर्क का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शिव शक्ति जन कल्याण, मांडर, शिव शक्ति क्लब मालती मांडर, श्री राम सेना बिरसा मैदान, श्री राम सेवा समिति मांडर, बजरंग दल मालती मांडर और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा की टीमों ने हिस्सा लिया।

कान्हा मटका

मटका फोड़ने के लिए टीमों ने एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर मानव पिरामिड बनाया। जैसे-जैसे टीमों ने मटके तक पहुंचने का प्रयास किया, वैसे-वैसे दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता गया। पूरे आयोजन स्थल पर जयकारों और तालियों की गूंज सुनाई देती रही।

महिला टीमों ने भी बढ़ाया उत्साह

इस बार आयोजन की खास विशेषता महिला टीमों की भागीदारी रही। राधा रानी मांडर और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा की महिला टीमों ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। महिला प्रतिभागियों के उत्साह और प्रदर्शन ने दर्शकों का खूब ध्यान आकर्षित किया।

आयोजकों की ओर से महिला टीमों के लिए अलग पुरस्कार की व्यवस्था भी की गई। राधा रानी मांडर की टीम ने महिला वर्ग में जीत हासिल की और उसे 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई।

इसे भी देखे- JPSC 14वीं परीक्षा विवाद: ABVP का रांची में आक्रोश मार्च | सरकार को दी CM आवास घेराव की चेतावनी

कानपुर की झांकियां बनीं मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कानपुर से आई स्काई इवेंट ग्रुप की झांकी टीम ने धार्मिक और पौराणिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। राकेश सोनी के नेतृत्व में कलाकारों ने अलग-अलग धार्मिक प्रसंगों और देवी-देवताओं के स्वरूपों को झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

झांकियों में श्री गणेश, राधा-कृष्ण, सुदामा, विष्णु अवतार, मां दुर्गा का काली और महिषासुर मर्दिनी स्वरूप, शिव-पार्वती, महाकाल तांडव और नरसिंह अवतार प्रमुख रहे। कलाकारों की प्रस्तुति और आकर्षक सज्जा ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण बना दिया।

Read More News

एशियाई खेलों से पहले निशानेबाजों के लिए भोपाल और नई दिल्ली में लगेंगे अंतिम तैयारी शिविर

एशियाई खेलों से पहले भारतीय निशानेबाजों के अंतिम तैयारी शिविर भोपाल और नई दिल्ली में लगेंगे। जानें...

Read More