लद्दाख में ‘We Are Gen Z’ बोलने वाली महिला ने मांगी माफी

NEWS SAGA DESK

लद्दाख चेकपोस्ट पर सेना से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद ‘We Are Gen Z’ कहने वाली पर्यटक ने माफी मांगी और जवानों से अपनी गलती के लिए क्षमा मांगी।

लद्दाख के मिनिमर्ग चेकपोस्ट पर सुरक्षा कर्मियों से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आई पर्यटक ने अब लद्दाख वायरल वीडियो मामले में सेना के जवानों से माफी मांगी है। महिला ने कहा कि उसे अपनी गलती का एहसास हो गया है और उसने जवानों से उसे माफ करने की अपील की। इससे पहले वायरल हुए वीडियो में महिला ने ट्रैफिक रोके जाने पर नाराजगी जताते हुए खुद को ‘Gen Z’ बताते हुए कहा था कि वह इस तरह की स्थिति को बर्दाश्त नहीं करेगी।

‘बहन समझकर माफ कर दीजिए’

लद्दाख वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद महिला ने अपना पक्ष रखा। बातचीत के दौरान उसने सुरक्षा कर्मियों से माफी मांगते हुए कहा कि उसे अपनी गलती का एहसास हो गया है।

महिला ने जवानों से भावुक अंदाज में कहा कि उसे बहन समझकर माफ कर दिया जाए। उसका कहना था कि चेकपोस्ट पर हुई घटना के दौरान उससे जो भी गलती हुई, उसके लिए वह क्षमा चाहती है।

इसे भी देखें:-मोराबादी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह, संजय सेठ और इरफान अंसारी ने किया योग

Read More News

Read More