शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, हमले में इस्तेमाल बाइक बरामद

News Saga Desk

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बीजेपी नेता Suvendu Adhikari के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान पुलिस ने उस मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है, जिसका इस्तेमाल हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने में किया था। बरामद बाइक को फिलहाल मध्यमग्राम पुलिस स्टेशन में रखा गया है, जहां फॉरेंसिक टीम उसकी जांच कर रही है।

फर्जी नंबर प्लेट और मिटाया गया चेसिस नंबर

पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने बाइक की पहचान छिपाने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। इतना ही नहीं, वाहन का चेसिस नंबर भी मिटाने की कोशिश की गई, ताकि पुलिस आरोपियों तक न पहुंच सके।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सीआईडी की टीमें लगातार जांच में जुटी हुई हैं। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, अब तक तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पहले गाड़ी रोकी, फिर बरसाईं गोलियां

प्रारंभिक जांच के अनुसार, चंद्रनाथ रथ की कार को पहले एक दूसरी कार से रोका गया। इसके बाद बाइक सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई।

राजनीतिक साजिश का आरोप

बीजेपी नेता Suvendu Adhikari ने इस घटना को गहरी राजनीतिक साजिश करार दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read More News

जयपाल सिंह स्टेडियम छात्र आंदोलन: सरकार ने भेजा वार्ता का प्रस्ताव, गतिरोध खत्म होने के संकेत

रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में धरने पर बैठे छात्रों से राज्य सरकार ने औपचारिक बातचीत का प्रस्ताव...

Read More