तरबूज के छिलकों से बनाएं हेल्दी और टेस्टी Jam, स्वाद ऐसा कि फिर नहीं करेंगे इन्हें फेंकने की गलती

News Saga Desk

नई दिल्ली। कम ही लोग जानते हैं कि तरबूज के छिलकों से टेस्टी जैम तैयार किया जा सकता है। जी हां, इस रेसिपी के जरिए हम आपको इन छिलकों का ऐसा यूज करना सिखाने जा रहे हैं, जिसे एक बार ट्राई करने के बाद आप दोबारा कभी इन्हें कचरा समझकर फेंकने की गलती नहीं करेंगे।

खास बात है कि ये रेसिपी इतनी सिंपल है कि कोई बिगनर भी आसानी से अपनी किचन में इसे आजमा सकता है। यह जैम इतनी स्वादिष्ट बनती है कि इसे बनाते-बनाते आपकी रसोई में भी एक अनोखी खुशबू महक जाएगी। आइए जानें तरबूज के छिलकों से टेस्टी जैम बनाने की आसान रेसिपी (Watermelon Peel Jam Recipe)।

तरबूज के छिलकों से जैम बनाने के लिए सामग्री

  • तरबूज के छिलके (हरे भाग को हटाकर सफेद वाला हिस्सा): 2 कप (लगभग 500 ग्राम)
  • चीनी: 1 कप (या स्वादानुसार)
  • नींबू का रस: 2 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
  • पानी: 1/2 कप

तरबूज के छिलकों से जैम बनाने की विधि

  • जैम को पूरी तरह से ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे एक साफ, सूखे और एयरटाइट जार में भरकर फ्रिज में रखें।
  • सबसे पहले तरबूज के छिलकों के हरे और सख्त बाहरी हिस्से को हटा दें। सिर्फ सफेद और हल्के गुलाबी रंग के अंदरूनी हिस्से का ही इस्तेमाल करें। इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • कटे हुए छिलकों को एक गहरे बर्तन में लें और उसमें 1/2 कप पानी डालकर धीमी आंच पर उबालने के लिए रख दें। इन्हें तब तक उबालें जब तक ये नरम न हो जाएं। इसमें लगभग 15-20 मिनट लग सकते हैं।
  • जब छिलके अच्छी तरह नरम हो जाएं, तो आंच बंद कर दें और उन्हें ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद, इन्हें मिक्सर ग्राइंडर में डालकर एक चिकनी प्यूरी बना लें। पानी की जरूरत हो तो थोड़ा-बहुत डाल सकते हैं, लेकिन ज्यादा न डालें।
  • अब इस प्यूरी को वापस उसी बर्तन में डालें। इसमें चीनी और नींबू का रस मिलाएं। मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि चीनी घुल जाए और मिश्रण गाढ़ा होने लगे।
  • मिश्रण को तब तक पकाते रहें जब तक कि यह जैम जैसी गाढ़ी कंसिस्टेंसी में न आ जाए। यह चेक करने के लिए, एक छोटी प्लेट में जैम की एक बूंद डालें और उसे ठंडा होने दें। अगर यह अपनी जगह पर टिका रहता है और फैलता नहीं है, तो आपका जैम तैयार है।
  • आखिर में, इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इलायची पाउडर से जैम में एक अच्छी खुशबू और स्वाद आता है।


Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More