News Saga Desk
कोलकाता: ममता बनर्जी ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बी.अर.अंबेडकर के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर संविधान की गरिमा बनाए रखनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बाबा साहेब ने देश को एक मजबूत संविधान दिया, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करता है। ऐसे में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह इन मूल्यों की रक्षा करे और समाज में भाईचारा बनाए रखे।
ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार सामाजिक न्याय, समानता और समावेशी विकास के सिद्धांतों पर काम कर रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे बाबा साहेब के विचारों को अपनाएं और एक मजबूत, लोकतांत्रिक भारत के निर्माण में योगदान दें।
No Comment! Be the first one.