एमजी एस्टर भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹10 लाख

News Saga Desk

नई दिल्ली। JSW-MG इंडिया ने कॉम्पैक्ट SUV एस्टर का 2025 मॉडल भारत में लॉन्च किया है। इसमें पहले की तरह पर्सनल AI असिस्टेंस और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के साथ 49 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। अपडेटेड कार के मिड वैरिएंट शाइन और सिलेक्ट में नए फीचर जोड़े गए हैं। अब शाइन वैरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है। इससे MG एस्टर अपने सेगमेंट में 12.5 लाख रुपए से कम कीमत में पैनोरमिक सनरूफ देने वाली पहली SUV है। वहीं एस्टर सिलेक्ट वैरिएंट में अब 6 एयरबैग और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री शामिल की गई है।

शाइन पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट 36,000 रुपए महंगा

इससे MG एस्टर की कीमत भी बढ़ी है, हालांकि इसकी शुरुआती कीमत अब भी 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) ही है। एस्टर शाइन पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट 36,000 रुपए महंगा हो गया है, वहीं सिलेक्ट मैनुअल और ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत 38,000 रुपए बढ़ी है। अन्य वैरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारत में इसका मुकाबला किया सेल्टोस, हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, होंडा एलिवेट, फोक्सवैगन टाइगन और स्कोडा कुशाक से है।

2025 MG एस्टर : परफॉरमेंस

नई MG एस्टर के इंजन और गियरबॉक्स में कोई चेंजेस नहीं किए गए हैं। इसमें पहले की तरह दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इनमें एक 110ps की पावर और 144Nm का टॉर्क जनरेट करने वाला 1.5-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। वहीं, दूसरा 1.3-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 140ps की पावर और 220Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और CVT गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है।


Read More News

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More