झारखंड पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, मंत्री सुदिव्य सोनू ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की

News Saga Desk

रांची। झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के उद्देश्य से आज मंत्री सुदिव्य सोनू ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस समीक्षा बैठक में पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं, संभावनाओं और आवश्यक सुधारों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद मंत्री सोनू ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य झारखंड को भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देना न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देगा, बल्कि स्थानीय रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा। मंत्री सोनू ने विश्वास जताया कि इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से झारखंड देश के प्रमुख पर्यटन हब के रूप में उभरेगा।

बैठक के प्रमुख बिंदु

पर्यटन स्थलों का बुनियादी ढांचा सुधार
पर्यटन सर्किट का विकास
पर्यटकों की सुरक्षा व सुविधा
डिजिटल प्रचार-प्रसार
निवेश को बढ़ावा


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More