मिर्जापुर द मूवी: कालीन भैया के धोखे से सीक्वल की राह साफ

NEWS SAGA DESK

मिर्जापुर द मूवी के अंत में आए बड़े ट्विस्ट ने सीक्वल की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। जानिए कालीन भैया के धोखे के बाद गुड्डू और बबलू पंडित का अगला कदम क्या होगा।

ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी पर आधारित फिल्म मिर्जापुर द मूवी का अंत दर्शकों के लिए बेहद चौंकाने वाला रहा है। सिनेमाघरों में रिलीज होते ही फिल्म में कालीन भैया की चालाक चालों, गुड्डू पंडित के भौकाल और ताबड़तोड़ एक्शन ने फैंस को बांधे रखा।

मिर्जापुर द मूवी

लेकिन फिल्म के क्लाइमेक्स ने जिस मोड़ पर कहानी को छोड़ा है, उसने दर्शकों के बीच इसके अगले भाग यानी सीक्वल को लेकर कई तरह की उत्सुकताएं और सवाल खड़े कर दिए हैं।

कालीन भैया का वादा और बहराइच की गद्दी का धोखा

फिल्म की कहानी में कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) एक नए और खतरनाक विलेन (रवि किशन) का सफाया करने के लिए गुड्डू (अली फजल) और बबलू (जितेंद्र कुमार) का सहारा लेते हैं। कालीन भैया वादा करते हैं कि यदि दोनों मिलकर इस दुश्मन का खात्मा कर देते हैं, तो उन्हें बहराइच की गद्दी सौंप दी जाएगी। गुड्डू और बबलू अपनी पूरी जान बाजी पर लगाकर उस विलेन को धूल चटा देते हैं। हालांकि, जब दोनों अपना हक मांगने कालीन भैया के पास पहुंचते हैं, तो कालीन भैया पूरा गेम पलट देते हैं। वे साफ मना कर देते हैं कि गद्दी उन्हें नहीं मिलेगी और उन्हें मुन्ना भैया के नीचे काम करने का फरमान सुना देते हैं।

इसे भी देखें...बंगाल की खाड़ी का असर! झारखंड में 2-3 दिन तक बारिश का अलर्ट | News Saga

फिल्म के अंत में छोड़े गए इस सस्पेंस ने सीक्वल की पूरी संभावना पैदा कर दी है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी इसके दूसरे पार्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन क्लाइमेक्स के संकेत साफ हैं कि मिर्जापुर की गद्दी, बदले और भौकाल का खेल अभी खत्म नहीं हुआ है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, रसिका दुग्गल और श्वेता त्रिपाठी जैसे दमदार कलाकारों से सजी इस फिल्म का अगला भाग यदि आता है, तो उसमें कालीन भैया और गुड्डू पंडित के बीच सीधे टकराव की नई जंग देखने को मिल सकती है।

Read More News

एशियाई खेलों से पहले निशानेबाजों के लिए भोपाल और नई दिल्ली में लगेंगे अंतिम तैयारी शिविर

एशियाई खेलों से पहले भारतीय निशानेबाजों के अंतिम तैयारी शिविर भोपाल और नई दिल्ली में लगेंगे। जानें...

Read More