ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार ‘मुफासा: द लायन किंग’, प्रीमियर 26 मार्च को

News Saga Desk

अमेरिकी फिल्म ‘द लायन किंग’ का प्रीक्वल ‘मुफासा: द लायन किंग’ पिछले साल 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने शानदार कमाई की। खास बात यह है कि इसके हिंदी संस्करण में शाहरुख खान, उनके बेटे अबराम खान और आर्यन खान ने अपनी आवाज दी है। अब यह फिल्म जल्द ही ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होने वाली है, जिससे दर्शक इसे घर बैठे ही देख सकेंगे।

कब और कहां देखें फिल्म’मुफासा: द लायन किंग’ का प्रीमियर 26 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर होगा। इसी दिन यह फिल्म स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगी। निर्माताओं ने इसकी घोषणा करते हुए लिखा, “मुफासा की कहानी का अनुभव करने का समय आ गया है। ‘मुफासा: द लायन किंग’ 26 मार्च से डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।” जो दर्शक इसे सिनेमाघरों में देखने से चूक गए थे, वे अब इसे घर बैठे देख सकते हैं।

फिल्म ‘मुफासा: द लायन किंग’ 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। यह साल 2019 में रिलीज हुई क्लासिक मूवी ‘द लायन किंग’ का सीक्वल है। इसके हिंदी संस्करण में शाहरुख खान, अबराम खान, आर्यन खान, श्रेयस तलपड़े और संजय मिश्रा जैसे कलाकारों की आवाज सुनाई देगी। जो लोग इसे सिनेमाघरों में देखने से चूक गए, वे अब इसे ओटीटी पर देख सकते हैं।


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी महानगर जिला ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद बीजेपी ने गिरिडीह में राहुल गांधी का पुतला...

Read More