नंदीग्राम उपचुनाव: भाजपा ने हसिरानी रथ को दिया टिकट

नंदीग्राम उपचुनाव में भाजपा ने हसिरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है। रेजीनगर से शंकरभ सरकार चुनाव लड़ेंगे। दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा।

News Saga Desk

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में होने वाले नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने नंदीग्राम विधानसभा सीट से दिवंगत चंद्रनाथ रथ की मां हसिरानी रथ को मैदान में उतारा है। वहीं रेजीनगर सीट से मुर्शिदाबाद के पूर्व भाजपा अध्यक्ष और पार्टी की राज्य समिति के सदस्य शंकरभ सरकार को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा के इस फैसले के साथ ही दोनों सीटों पर चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

नंदीग्राम सीट पर हसिरानी रथ के नाम को लेकर पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही थी। पार्टी की आधिकारिक घोषणा से पहले मंगलवार सुबह उन्होंने नंदीग्राम के रेयापाड़ा स्थित सिद्धेश्वर शिव मंदिर और जानकीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इसके बाद उन्होंने खुद चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। अब भाजपा ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है।

चंद्रनाथ रथ की मां को भाजपा ने मैदान में उतारा

हसिरानी रथ के बेटे चंद्रनाथ रथ लंबे समय तक शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी और निजी सहायक रहे थे। छह मई को उत्तर 24 परगना के मध्यग्राम में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। घटना के समय चंद्रनाथ कार में चालक के बगल वाली सीट पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उन पर और चालक पर गोलियां चला दीं।

 नंदीग्राम उपचुनाव

हमले में चंद्रनाथ गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक भी गोली लगने से घायल हुआ था। घटना के बाद मामले की शुरुआती जांच पश्चिम बंगाल पुलिस ने की और विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया गया। बाद में जांच की जिम्मेदारी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई।

चंद्रनाथ रथ का पैतृक घर पूर्व मेदिनीपुर जिले के चंडीपुर में था। उनकी हत्या के बाद शुभेंदु अधिकारी ने उनके परिवार के साथ खड़े रहने और न्याय दिलाने का भरोसा दिया था।

टिकट मिलने के बाद क्या बोलीं हसिरानी रथ?

भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद हसिरानी रथ ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री का संदेश मिला है और उन्हें उम्मीद है कि पार्टी संगठन का पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने नंदीग्राम के विकास और लोगों की अपेक्षाओं को लेकर भी अपनी प्राथमिकता स्पष्ट की।

हसिरानी रथ ने कहा कि नंदीग्राम के लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप ज्यादातर काम दो बार के विधायक और वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पहले ही कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह नंदीग्राम के लोगों को खुश रखने के लिए अंतिम सांस तक प्रयास करती रहेंगी।

उनकी उम्मीदवारी को भाजपा के लिए भावनात्मक और राजनीतिक, दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसे भी देखे- FJCCI Election 2026: टीम तुलसी पटेल की बड़ी जीत, 21 में 13 उम्मीदवार विजयी

रेजीनगर से शंकरभ सरकार पर भरोसा

भाजपा ने रेजीनगर विधानसभा सीट से शंकरभ सरकार को उम्मीदवार बनाया है। वह मुर्शिदाबाद के पूर्व भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं और फिलहाल पार्टी की राज्य समिति में सदस्य हैं। उनके जरिए भाजपा इस सीट पर संगठनात्मक अनुभव और स्थानीय राजनीतिक पकड़ का लाभ उठाने की कोशिश करेगी।

रेजीनगर में भी मुकाबला बहुकोणीय नजर आ रहा है। अलग-अलग राजनीतिक धड़ों और दलों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जिससे चुनावी समीकरण काफी जटिल हो गया है।

Read More News

पलामू इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल मेस में बड़ी गड़बड़ी, एक्सपायर खाद्य पदार्थ जब्त

पलामू इंजीनियरिंग कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल मेस की जांच में एक्सपायर व मिसब्रांडेड खाद्य पदार्थ मिले।...

झारखंड के दुमका के रेशम किसान शम्भूनाथ देहरी को राष्ट्रीय सम्मान, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया पुरस्कृत

दुमका के रेशम किसान शम्भूनाथ देहरी को केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर ‘प्राइवेट...

बिहार विधान परिषद चुनाव: जन सुराज ने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, प्रशांत किशोर का शिक्षकों से 3 बड़े वादे

बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज ने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। प्रशांत किशोर ने शिक्षकों...

Read More