नेपाल पर्यटन क्षेत्र को बाढ़ से 5,267 करोड़ रुपये का नुकसान

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से पर्यटन क्षेत्र को 5,267 करोड़ रुपये का शुरुआती नुकसान हुआ है। होटल, ट्रेकिंग, परिवहन और पर्यटन ढांचा प्रभावित हुआ।

News Saga Desk

काठमांडू। नेपाल में बाढ़ और उसके बाद हुए भूस्खलन ने पर्यटन क्षेत्र को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। नेपाल पर्यटन क्षेत्र को बाढ़ और भूस्खलन से 52 अरब 67 करोड़ 45 लाख 76 हजार 500 नेपाली रुपये यानी भारतीय मुद्रा में करीब 5,267 करोड़ रुपये का शुरुआती नुकसान होने का आकलन किया गया है। नुकसान का सबसे बड़ा असर होटल कारोबार, विदेशी पर्यटकों से होने वाली आय, मानव संसाधन और पर्यटक प्रबंधन पर पड़ा है। प्रभावित इलाकों में पर्यटन गतिविधियों को दोबारा पटरी पर लाने के लिए पुनरुद्धार योजना तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

बाढ़ से नेपाल पर्यटन क्षेत्र को बड़ा झटका

नेपाल के संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय में मंगलवार को बाढ़ और भूस्खलन के नेपाल पर्यटन क्षेत्र पर प्रभाव तथा पुनरुद्धार को लेकर रिपोर्ट पेश की गई। इस दौरान नेपाल पर्यटन बोर्ड की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) के संयोजक और बोर्ड के कार्यकारी सदस्य सहदेव धमला ने प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

नेपाल

कार्यक्रम में संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री खड्गराज पौडेल मौजूद रहे। मंत्रालय के सचिव मुकुंद निरौला, सहसचिव एवं विभिन्न शाखाओं के प्रमुख, नेपाल पर्यटन बोर्ड के प्रतिनिधि और निजी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी चर्चा में हिस्सा लिया।

होटल कारोबार को सबसे ज्यादा नुकसान

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ और भूस्खलन से सबसे अधिक प्रभावित पर्यटन क्षेत्र होटल कारोबार रहा। होटल क्षेत्र को करीब 19 अरब 56 करोड़ 4 लाख नेपाली रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

इसके बाद विदेशी पर्यटकों से होने वाली पर्यटन आय में 14 अरब 60 करोड़ 24 लाख 64 हजार नेपाली रुपये का नुकसान होने का आकलन किया गया है। मानव संसाधन और पर्यटक प्रबंधन से जुड़े नुकसान का अनुमान 12 अरब 26 करोड़ 84 लाख 24 हजार 500 नेपाली रुपये लगाया गया है।

ये आंकड़े बताते हैं कि आपदा का असर केवल पर्यटन स्थलों और बुनियादी ढांचे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इससे होटल व्यवसाय, रोजगार और पर्यटकों से जुड़े आर्थिक गतिविधियों पर भी व्यापक प्रभाव पड़ा है।

इसे भी देखे- बिहार के जमुई का वायरल वीडियो ! प्रेमी जोड़े को घेर कर भीड़ ने की बदसुलूकी

रसुवा, नुवाकोट और गोरखा समेत कई इलाके प्रभावित

रिपोर्ट में रसुवा, नुवाकोट, धादिंग और गोरखा सहित कई क्षेत्रों में नेपाल पर्यटन क्षेत्र को हुए नुकसान का उल्लेख किया गया है। इन इलाकों में पर्यटन बुनियादी ढांचे, होटल एवं पर्यटन व्यवसाय, परिवहन संपर्क, ट्रेकिंग मार्ग और पर्यटक प्रबंधन व्यवस्था प्रभावित हुई है।

विरासत एवं पर्यटन बुनियादी ढांचे को करीब 1 अरब 66 करोड़ 40 लाख नेपाली रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। वहीं वाहनों से जुड़े नुकसान का आंकड़ा 1 अरब 51 करोड़ 40 लाख 80 हजार रुपये है। रेस्तरां क्षेत्र को करीब 1 अरब 38 करोड़ 50 लाख 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

लांगटांग क्षेत्र में व्यावसायिक कारोबार को भी करीब 1 अरब 27 करोड़ 64 लाख 40 हजार नेपाली रुपये के नुकसान का शुरुआती आकलन किया गया है।

Read More News

राज्यपाल संतोष गंगवार ने विदेशी छात्रों से किया संवाद, भारत की शिक्षा परंपरा का किया उल्लेख

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने रांची में ICCR छात्रवृत्ति कार्यक्रम के 36 विदेशी विद्यार्थियों...

Read More