पश्चिम बंगाल में नई राजनीतिक शुरुआत सुवेंदु अधिकारी ने CM पद की शपथ ली, पीएम ने कार्यकर्ताओं को किया नमन

News Saga Desk

कोलकाता में शनिवार को पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया, जब भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। स्वतंत्रता के बाद यह पहला अवसर है, जब पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री बना है। शपथ ग्रहण समारोह भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी देखने को मिली।

समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक भावुक और चर्चित दृश्य सामने आया। पीएम मोदी ने मंच से उतरकर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को दंडवत प्रणाम किया। उनके इस कदम को कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान और संगठन के प्रति समर्पण के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। समारोह स्थल पर मौजूद लोगों ने इस पल का जोरदार स्वागत किया और पूरा वातावरण “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं में से एक 98 वर्षीय माखनलाल सरकार को विशेष रूप से सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। माखनलाल सरकार लंबे समय से राष्ट्रवादी विचारधारा और जनसंघ-भाजपा की राजनीति से जुड़े रहे हैं। बताया जाता है कि वर्ष 1952 में कश्मीर में भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ सक्रिय रूप से जुड़े थे और इसी आंदोलन के दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।

पीएम मोदी द्वारा माखनलाल सरकार का सम्मान केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि भाजपा और राष्ट्रवादी आंदोलन के पुराने कार्यकर्ताओं के योगदान को याद करने का संदेश भी है। 98 वर्ष की आयु में भी माखनलाल सरकार सार्वजनिक जीवन में सक्रिय बने हुए हैं और नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा माने जाते हैं।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल को किसी प्रमाणन की आवश्यकता नहीं है। मैं अब मुख्यमंत्री हूं और मैं सबका हूं। जो लोग अभी भी परिणामों पर चर्चा कर रहे हैं, उन्हें मार्गदर्शन मिले।”

Read More News

जयपाल सिंह स्टेडियम छात्र आंदोलन: सरकार ने भेजा वार्ता का प्रस्ताव, गतिरोध खत्म होने के संकेत

रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में धरने पर बैठे छात्रों से राज्य सरकार ने औपचारिक बातचीत का प्रस्ताव...

Read More