विधानसभा स्थापना दिवस पर 16 शहीद जवानों के परिजन होंगे सम्मानित, नक्सल ऑपरेशन के दौरान हुए थे शहीद

NEWS SAGA DESK
रांची। झारखंड विधानसभा की स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर राज्य के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले 16 शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान शहीद हुए झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और आर्मी के इन वीर जवानों को राज्य श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।

इसको लेकर झारखंड पुलिस के आईजी ऑपरेशन डॉ. माइकलराज एस ने संबंधित जिलों के एसपी को परिजनों को कार्यक्रम में लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ शहीदों के परिजन अन्य राज्यों में रहते हैं, उन्हें भी समारोह में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

सम्मानित किए जाने वाले शहीद जवान:
➡ झारखंड पुलिस के 7 जवान —
रामदेव महतो, सिकंदर सिंह, सुकनराम, हवलदार चौहान हेंब्रम, सुनील धान, सुनील राम और संतन कुमार मेहता

➡ सीआरपीएफ के 7 जवान —
महिमानंद शुक्ला, सुनील कुमार मंडल, मेहराबम प्रबो सिंह, प्रणेश्वर कोच, संदीप कुमार, महेंद्र लश्कर और कौशल कुमार मिश्रा

➡ भारतीय सेना के 2 वीर —
कप्तान करमजीत सिंह बक्शी और अर्जुन महतो

राज्य सरकार के इस कदम को शहीद परिवारों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता के रूप में देखा जा रहा है।

Read More News

Read More