NEWS SAGA DESK
रांची : रांची के कांके थाना क्षेत्र के जगतपुरम स्थित कुप्पुस्वामी रेस्टोरेंट के संचालक शंकर नारायण नायर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वे भारी कर्ज के बोझ से दबे हुए थे और लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। परिजनों के अनुसार, सुबह जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला, तो परिजन दूसरे कमरे में गए, जहां वे फांसी से लटके मिले। सूचना पर पहुंची कांके थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक मूल रूप से केरल के रहने वाले थे।
No Comment! Be the first one.