News Saga Desk
पटना। पटना के बांस घाट में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वेस्ट टू वंडर थीम पार्क और राजेंद्र प्रसाद बिहार गौरव पार्क का शिलान्यास किया। दोनों प्रोजेक्ट का उद्देश्य राज्य के पर्यटन और सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा देना है।
50 एकड़ में बनेगा वेस्ट टू वंडर थीम पार्क
वेस्ट टू वंडर थीम पार्क को 10 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 15 करोड़ रुपए है। पार्क में ठोस अपशिष्ट पदार्थों (कचरे) से कलात्मक स्मारकों का निर्माण किया जाएगा। यहां बिहार की समृद्ध कला, संस्कृति, इतिहास, और राज्य की महान विभूतियों को प्रदर्शित करने वाली मूर्तियां और संरचनाएं स्थापित की जाएंगी।
इस पार्क की खासियत यह है कि यहां दुनिया के सात अजूबे एफिल टावर, ताजमहल, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी जैसे आकृतियां दिखेंगी। यह प्रोजेक्ट पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देगा।

CM नीतीश कुमार के साथ डिप्टी CM सम्राट चौधरी सहित अन्य मंत्री और अधिकारी।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद बिहार गौरव पार्क
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद बिहार गौरव पार्क की आधारशिला रखी। यह पार्क भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की स्मृति को समर्पित होगा और यहां उनकी 65 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पार्क में उनकी जीवन यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका और उनके द्वारा किए गए राष्ट्रनिर्माण कार्यों को भव्य रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
इसके साथ ही बिहार के अन्य महान विभूतियों को भी इस पार्क में स्थान दिया जाएगा। बांस घाट क्षेत्र में यह पहल पटना को एक नए पहचान दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है। राज्य सरकार की ये कोशिशें स्पष्ट संकेत देती हैं कि बिहार अब आधुनिकता और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहता है। शिलान्यास के दौरान CM नीतीश, डिप्टी CM सम्राट चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा मौजूद रहे।

रिमोड से शिलान्यास करते मुख्यंत्री नीतीश कुमार साथ में मौजूद डिप्टी CM, मंत्री और मेयर।
पर्यटकों को आकर्षित करेगा पार्क : नितिन नवीन
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि यह पार्क डॉ. राजेंद्र प्रसाद के स्मृति में बनाया जा रहा है। यहां दुनिया भर की कलाकृतियां दिखेगी। वहीं अब बिहार सभी वर्ग को आकर्षित कर रहा है और इन्वेस्टर बिहार पहुंच रहे हैं।
यह पार्क अद्भुत नमूना : जीवेश मिश्रा
नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने इस मौके पर कहा कि यह पार्क अद्भुत नमूना होगा, जहां कचरे से कलाकृति तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका शिलान्यास कर बिहार को बड़ा तोहफा दिया है। नगर विकास विभाग इसका देखभाल करेगा और निर्माण करेगा।
No Comment! Be the first one.