News Saga Desk
रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दोपहर तक फिल्म की कमाई ने ट्रेड एक्सपर्ट्स का ध्यान खींच लिया है।
फिल्म ने दोपहर 2 बजे तक लगभग ₹3.88 करोड़ की कमाई कर ली है।
वहीं ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹4.58 करोड़ बताया जा रहा है।
यह आंकड़े शुरुआती हैं, फाइनल कलेक्शन रात तक में पता चलेगा |
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दोपहर 12 बजे तक करीब ₹1.5 करोड़ कमा लिए थे।
सुबह के शो में लगभग 26% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जो एक अच्छी शुरुआत मानी जा रही है।
फिल्म करीब 2793 शोज में रिलीज हुई है, जिससे इसकी पहुंच काफी बड़ी रही।
एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने ₹5 करोड़ से ज्यादा कमा लिए थे, जिससे ओपनिंग मजबूत होना तय था।
ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले दिन ₹8–10 करोड़ या उससे ज्यादा तक पहुंच सकती है।
मल्टी-लैंग्वेज रिलीज (मराठी, हिंदी, तेलुगु) का फायदा भी कलेक्शन में देखने को मिल सकता है।
कुल मिलाकर, ‘राजा शिवाजी’ ने पहले दिन की शुरुआत मजबूत की है और अगर शाम-रात के शो में भी यही ट्रेंड रहा, तो फिल्म शानदार ओपनिंग दर्ज कर सकती है।
No Comment! Be the first one.