विराट कोहली के वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का बड़ा बयान

NEWS SAGA DESK

विराट कोहली के वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। जानें उन्होंने कोहली और रोहित शर्मा को लेकर क्या कहा।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर क्रिकेट गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसने फैंस का भरोसा और बढ़ा दिया है। राजकुमार शर्मा ने साफ तौर पर कहा है कि कोहली जिस तरह के शानदार फॉर्म और फिटनेस में हैं, उसे देखते हुए उनके वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर सवाल उठाना पूरी तरह से बेमानी है।

भारतीय क्रिकेट टीम

यह बयान दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के एक कार्यक्रम के दौरान आया, जहां उन्होंने कोहली की मेहनत, निरंतरता और क्रिकेट के प्रति उनके अटूट समर्पण की जमकर सराहना की।

क्या बोले बचपन के कोच राजकुमार शर्मा?

कोच राजकुमार शर्मा से जब वनडे वर्ल्ड कप 2027 में विराट कोहली की भागीदारी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि कोहली को अपनी क्षमता और काम करने की शैली पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा, “आपको देखना होगा कि विराट क्या कर रहे हैं और पिछले कुछ मैचों में उन्होंने कैसा प्रदर्शन किया है। मुझे नहीं लगता कि यह चर्चा का विषय भी होना चाहिए।”

राजकुमार शर्मा के मुताबिक, विराट कोहली का क्रिकेट के प्रति जुनून और उनकी मेहनत ही उन्हें दुनिया के अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाती है। उनका मानना है कि कोहली का शरीर और फॉर्म जिस स्तर पर है, उसे देखते हुए वह 2027 के विश्व कप में भारतीय टीम का मुख्य स्तंभ बने रहेंगे।

कोहली के हालिया आंकड़े और शानदार फॉर्म

विराट कोहली का बल्ला लगातार रन उगल रहा है, जो उनके कोच के दावों को पूरी मजबूती देता है। इस साल वनडे क्रिकेट में खेले गए 6 मैचों में कोहली ने 64 की बेहतरीन औसत से 384 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्होंने तीन मैचों में 48 की औसत से 144 रन बनाए थे। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी उनका प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा। वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में उन्होंने 93 रनों की पारी खेली, जबकि इंदौर में तीसरे मुकाबले में 108 गेंदों पर 124 रनों की धमाकेदार शतकीय पारी खेली। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि उम्र केवल एक संख्या है और कोहली का क्लास आज भी बरकरार है।

Read More News

Read More