रक्षाबंधन 2026 पर 28 अगस्त को भाई की कलाई पर राखी बांधें। जानें शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय, अभिजित मुहूर्त और चंद्र ग्रहण से जुड़ी जानकारी।
News Saga Desk
सावन पूर्णिमा के दिन यानी 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन की तारीख को लेकर लोगों के मन में चंद्र ग्रहण और भद्रा की वजह से कई सवाल हैं। हालांकि, वाराणसी पंचांग के अनुसार इस साल भद्रा रहित पूर्णिमा में रक्षाबंधन मनाया जाएगा।
28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन
वहीं 28 अगस्त की सुबह लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को ग्रहण के सूतक या इसके प्रभाव को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। यानी रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को ही मनाया जाएगा।

वाराणसी पंचांग के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा 27 अगस्त 2026 को सुबह 8:31 बजे शुरू होगी, जो 28 अगस्त की सुबह 9:18 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा।
पंचांग के मुताबिक, भद्रा 27 अगस्त को सुबह 8:31 बजे से रात 8:54 बजे तक रहेगी। यानी 28 अगस्त को सूर्योदय से पहले ही भद्रा समाप्त हो चुकी होगी। इसलिए इस दिन राखी बांधने में भद्रा की बाधा नहीं रहेगी।
भद्रा को लेकर क्या है स्थिति?
राखी बांधने के लिए भद्रा काल को महत्वपूर्ण माना जाता है और परंपरागत रूप से इस दौरान राखी बांधने से बचने की सलाह दी जाती है। इस साल पंचांग के अनुसार भद्रा 27 अगस्त को सुबह 8:31 बजे से रात 8:54 बजे तक रहेगी।
इसका मतलब है कि 28 अगस्त को सूर्योदय से पहले ही भद्रा समाप्त हो चुकी होगी। इसलिए रक्षाबंधन 2026 के दिन राखी बांधने के शुभ समय पर भद्रा का कोई प्रभाव नहीं रहेगा। बहनें बिना भद्रा की बाधा के निर्धारित शुभ मुहूर्त में भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।
इसे भी देखे- पुतला दहन पर रांची में हंगामा! JMM कार्यकर्ताओं से भिड़े छात्र | JPSC-JSSC Protest
रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
अगर आप भाई की कलाई पर राखी बांधने के शुभ समय का इंतजार कर रहे हैं तो 28 अगस्त की सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक का समय सबसे उत्तम बताया गया है।
इसके अलावा बहनें अभिजित मुहूर्त में भी राखी बांध सकती हैं। अभिजित मुहूर्त सुबह 11:56 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक रहेगा। रक्षाबंधन: 28 अगस्त 2026, पूर्णिमा प्रारंभ: 27 अगस्त, सुबह 8:31 बजे, पूर्णिमा समाप्त: 28 अगस्त, सुबह 9:18 बजे
भद्रा: 27 अगस्त, सुबह 8:31 बजे से रात 8:54 बजे तक, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त: सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक
अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:56 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक, चंद्र ग्रहण: भारत में दिखाई नहीं देगा
No Comment! Be the first one.