रांची में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

रांची के सदर अस्पताल के आसपास बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। लोअर बाजार पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार कर चार बाइक बरामद की हैं।

News Saga Desk

रांची के लोअर बाजार थाना पुलिस ने सदर अस्पताल के आसपास सक्रिय बाइक चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद की हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से अस्पताल के आसपास लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गुमला निवासी इरफान अंसारी, बेड़ो निवासी मो. कैश आलम, मोसिन राय, इमरान आलम उर्फ भालो, मो. जफरूल्ला, शाहिद राय और गुमला जिले के सिसई निवासी सैफ अंसारी उर्फ राज के रूप में हुई है।

सदर अस्पताल के आसपास बढ़ी थी निगरानी

नगर पुलिस उपाधीक्षक (सिटी डीएसपी) केवी रमण ने सोमवार को बताया कि सदर अस्पताल के आसपास लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन के निर्देश पर अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई थी।

रांची

इसके लिए अस्पताल के आसपास तैनात टाइगर मोबाइल, पीसीआर और माइक टीम को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया था। पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहे थे।

चोरी की फिराक में घूम रहा था संदिग्ध

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सदर अस्पताल परिसर में एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक चोरी करने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध की गतिविधियों का सत्यापन किया।

सत्यापन के बाद पुलिस ने उसे अस्पताल परिसर से पकड़ लिया। पूछताछ और उसकी निशानदेही के आधार पर पुलिस ने चोरी की चार बाइक बरामद कीं। इसके बाद मामले में शामिल अन्य आरोपितों तक भी पुलिस पहुंची और कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इसे भी देखे- झारखंड PGT भर्ती का मामला Supreme Court तक, अभ्यर्थियों ने लगाए गंभीर आरोप

सात आरोपितों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपित अलग-अलग इलाकों से जुड़े हैं। इनमें गुमला, बेड़ो और सिसई क्षेत्र के रहने वाले लोग शामिल हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह कितने समय से सक्रिय था और बाइक चोरी की कितनी घटनाओं को अंजाम दिया गया है।

साथ ही बरामद की गई बाइकों के संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस जांच के दौरान गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी की दूसरी घटनाओं के बारे में जानकारी सामने आने की संभावना है।

Read More News

Read More