रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 202 ग्राम ब्राउन शुगर, 8 तस्कर गिरफ्तार , महिला भी शामिल

News Saga Desk

रांची । रांची में नशे के कारोबार पर सख्त शिकंजा कसते हुए पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। कांके थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला समेत 8 तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 202 ग्राम ब्राउन शुगर और करीब ढाई लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर पुलिस ने जयपुर गांव स्थित आरोपी सैयद समीर के घर छापेमारी की। वहां से 105 ग्राम ब्राउन शुगर और 1.81 लाख रुपये नकद बरामद हुए। समीर की गिरफ्तारी के बाद उसकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने दीपक नाम के दूसरे तस्कर को दबोचा।

इसके बाद पुलिस ने पटना से रांची में ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर राजू को भी गिरफ्तार कर लिया, जिससे नेटवर्क के बारे में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि मुख्य आरोपी सैयद समीर की पत्नी बेबी परवीन भी इस अवैध धंधे में शामिल पाई गईं। पुलिस के अनुसार, बेबी परवीन पहले भी सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में नशा तस्करी के मामलों में तीन बार जेल जा चुकी हैं, फिर भी वह तस्करी में सक्रिय रहीं।

पुलिस ने कहा है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Read More News

झारखंड स्थापना दिवस पर गिरिडीह में 15 नवंबर को होगी स्वच्छता दौड़, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

झारखंड राज्य स्थापना दिवस और सरकार की दूसरी वर्षगांठ की तैयारियों को लेकर गिरिडीह डीसी ने समीक्षा...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

Read More