तमन्ना भाटिया ने फिल्म ‘द वन’ के छठ पूजा सीक्वेंस का अनुभव साझा किया। बिहारी लुक और छठ की परंपराओं को समझने की अपनी तैयारी पर खुलकर बात की।
बिहार की प्रसिद्ध छठ पूजा अब बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म ‘द वन’ में बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज में नजर आने वाली है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर इस फिल्म के एक खास सीक्वेंस में बिहार की लोक आस्था और परंपरा को ग्रैंड स्केल पर दिखाया गया है। इस दौरान तमन्ना भाटिया बिल्कुल बिहारी अंदाज में नजर आईं। उन्होंने साड़ी पहनी और नाक तक पीला सिंदूर लगाया। अब एक्ट्रेस ने इस खास सीक्वेंस की शूटिंग से जुड़े अपने अनुभव को साझा किया है।

तमन्ना के लिए छठ पूजा का यह सीक्वेंस केवल एक फिल्मी सीन नहीं था। उन्होंने बताया कि शूटिंग शुरू करने से पहले उन्होंने इस पर्व की परंपराओं और इसके धार्मिक महत्व को समझने की कोशिश की। खासतौर पर बिहार और पटना में छठ किस तरह मनफिल्म के छठ पूजा सीक्वेंस को लेकर तमन्ना भाटिया ने कहा किाया जाता है, इसे जानने के लिए उन्होंने समय निकाला।
बिहारी लुक में दिखेंगी तमन्ना भाटिया
‘द वन’ में तमन्ना का लुक भी चर्चा का विषय बना हुआ है। एक्ट्रेस को पारंपरिक साड़ी में दिखाया गया है, जबकि नाक तक लगाया गया पीला सिंदूर उनके किरदार को खास बिहारी पहचान देता है।
फिल्म में छठ पूजा से जुड़े दृश्य में पारंपरिक माहौल, आस्था और बिहार की सांस्कृतिक झलक को प्रमुखता से दिखाने की कोशिश की गई है। इस वजह से फिल्म के इस हिस्से को लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता देखी जा रही है।
इसे भी देखें…Ranchi Amity University में विधायक के बेटे का ‘अपहरण’? शराब, मारपीट और 2 SUV की पूरी कहानी
‘द वन’ के टीजर में दिखी रहस्यमयी दुनिया
‘द वन’ का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। करीब 1 मिनट 56 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत सिद्धार्थ मल्होत्रा के रहस्यमयी किरदार से होती है। कहानी का संबंध एक ऐसे जंगल से दिखाई देता है, जिसका इतिहास काफी पुराना और रहस्यमयी है।
टीजर में संकेत मिलता है कि जंगल किसी दैवीय शक्ति की सुरक्षा में है। हालांकि, अब एक अंधेरी और खतरनाक ताकत इस रहस्यमयी दुनिया के लिए चुनौती बनकर सामने आती है। फिल्म में फैंटेसी, रहस्य और रोमांच का मिश्रण देखने को मिल सकता है।
No Comment! Be the first one.