तेलंगाना टनल हादसा : 3 दिन बाद भी नहीं मिली सफलता, अंदर फंसे 8 मजदूरों के बचने की उम्मीद बेहद कम 

News Saga Desk

रांची। तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के निर्माणाधीन टनल में हुई दुर्घटना के 3 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब भी फंसे हुए 8 मजदूरों के बचने की संभावना बेहद कम दिख रही है। बचाव दल लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

उत्तराखंड की तर्ज पर बचाव अभियान

टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए उत्तराखंड के सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान में शामिल ‘रैट माइनर्स’ की टीम को लगाया गया है। इसके अलावा, सेना, नौसेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सिंगरेनी कोलियरीज के 584 कुशल कर्मी इस अभियान में जुटे हुए हैं। बचाव दल ने 7 बार सुरंग का निरीक्षण किया, लेकिन पानी और लोहे की छड़ों की वजह से आगे बढ़ने में दिक्कत हो रही है। गैस कटर से लोहे की छड़ों को काटने का काम लगातार जारी है। खोजी कुत्तों की भी मदद ली गई, लेकिन पानी की मौजूदगी के कारण वे आगे नहीं बढ़ सके।

शनिवार सुबह श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) परियोजना की सुरंग का एक हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के समय वहां काम कर रहे कई मजदूरों को बचा लिया गया, लेकिन 8 मजदूर अब भी लापता हैं। बचाव दल हरसंभव कोशिश कर रहा है, लेकिन अब तक कोई संपर्क स्थापित नहीं हो सका है। समय बीतने के साथ मजदूरों के बचने की उम्मीद कम होती जा रही है, लेकिन राहतकर्मी अभी भी उम्मीद नहीं छोड़ रहे हैं।


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More