गयाजी में दशरथ मांझी के परिवार को मिलेगा नया घर, राहुल गांधी ने सौंपी चाबी

News Saga Desk

गयाजी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार की शाम गयाजी शहर के खालिस पार्क में आयोजित कांग्रेस मतदाता अधिकार यात्रा की जनसभा में माउंटेन मैन दशरथ मांझी के परिजनों को घर की चाबी दी। उस दौरान राहुल गांधी के साथ मंच पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और कांग्रेस नेता मोहन श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से माउंटेन मैन दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी को घर की चाबी सौंपी।

मालूम हो कि पिछले महीने जब राहुल गांधी गयाजी आए थे तो उन्होंने दशरथ मांझी के परिजनों से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद दशरथ मांझी के परिजनों के लिए घर बनाने का काम शुरू हुआ था, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस द्वारा बनाए गए घर की चाबी दी थी।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More