रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद ही ऑनलाइन लीक हुई फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’

News Saga Desk

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म आज यानी 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कश्मीर मुद्दे पर आधारित इस फिल्म को जहां समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। दर्शक भी इमरान की दमदार अदाकारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ के लिए बुरी खबर सामने आई है। रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म टेलीग्राम, फिल्मीजिला, तमिलरॉकर्स और मूवीरुल्ज जैसी कई पाइरेसी वेबसाइट्स पर एचडी प्रिंट में उपलब्ध हो गई है, जहां से लोग इसे मुफ्त में डाउनलोड कर रहे हैं। इसका सीधा असर सिनेमाघरों की भीड़ पर पड़ सकता है, क्योंकि अब दर्शक टिकट खरीदने की बजाय घर बैठे ही फिल्म देख रहे हैं। इससे फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई पर गंभीर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

‘ग्राउंड जीरो’ की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बीते 50 वर्षों के सबसे बेहतरीन ऑपरेशनों में से एक को दर्शाती है। इस फिल्म में इमरान हाशमी ने डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र नाथ दुबे का दमदार किरदार निभाया है, जिसकी अदाकारी को खूब सराहा जा रहा है। फिल्म में उनके साथ साई ताम्हणकर, जोया हुसैन, मुकेश तिवारी, दीपक परमेश, ललित प्रभाकर, रॉकी रैना और राहुल वोहरा जैसे मंझे हुए कलाकार भी नजर आ रहे हैं, जिन्होंने अपने-अपने किरदारों से फिल्म को मजबूत आधार दिया है।


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More