अल्लू अर्जुन और आमिर खान की मुलाकात ने उड़ाई चर्चाओं की धूल

News Saga Desk

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हाल ही में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान से मिलने उनके मुंबई स्थित घर पहुंचे। इस खास मुलाकात की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों दिग्गज कलाकार मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। दोनों की मुलाकात की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। फैन्स इस मुलाकात को किसी बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी से जोड़कर देख रहे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि अल्लू और आमिर जल्द ही किसी फिल्म या वेब सीरीज़ में साथ दिखाई दे सकते हैं। हालांकि फिलहाल इस मुलाकात को लेकर किसी भी तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

काम के मोर्चे पर अगर नजर डालें तो आमिर खान जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ में दिखाई देंगे। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का पहला पोस्टर पहले ही सामने आ चुका है और इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। इस फिल्म में आमिर के साथ अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।

वहीं दूसरी ओर, अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक एटली कर रहे हैं और इसका निर्माण सन पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म को लेकर काफी चर्चा है और माना जा रहा है कि यह अल्लू अर्जुन के करियर की एक बड़ी फिल्म साबित हो सकती है।


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More