रांची में 24 अक्टूबर से तीन दिवसीय साउथ एशियन गेम्स, छह देशों के खिलाड़ी होंगे शामिल

रांची: राजधानी रांची अगले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने जा रही है। 24 से 26 अक्टूबर तक मोरहाबादी एथलेटिक स्टेडियम में साउथ एशियन (सैफ) गेम्स का भव्य आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में भारत समेत छह देशों के करीब 300 खिलाड़ी और 150 तकनीकी अधिकारी हिस्सा लेंगे।

खेल विभाग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और खिलाड़ियों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। 17 अक्टूबर को राज्य के खेल मंत्री द्वारा कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ और मैस्कॉट का अनावरण किया जाएगा।

झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक ने बताया कि इस आयोजन में पाकिस्तान को छोड़कर सभी टीमें शामिल होंगी – भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका। करीब 40 से 50 ओलंपियन रांची में खेलते नजर आएंगे, जो स्थानीय खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए प्रेरणास्त्रोत होंगे।

खेल निदेशक शेखर जमुआर ने कहा कि स्टेडियम में तकनीकी दिक्कतें दूर कर दी गई हैं, रंग-रोगन और स्वच्छता का काम अंतिम चरण में है। ट्रैफिक, सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तीन दिनों तक चलने वाला यह अंतरराष्ट्रीय इवेंट झारखंड की खेल क्षमता को नई ऊंचाई देगा और खेल प्रेमियों के लिए खास अनुभव साबित होगा।

निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

झारखंड स्थापना दिवस पर गिरिडीह में 15 नवंबर को होगी स्वच्छता दौड़, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

झारखंड राज्य स्थापना दिवस और सरकार की दूसरी वर्षगांठ की तैयारियों को लेकर गिरिडीह डीसी ने समीक्षा...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

Read More