News Saga Desk
पंजाबी सिनेमा की लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘कैरी ऑन जट्टा’ की चौथी किस्त ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। स्मीप कांग के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण गिप्पी ग्रेवाल और रवनीत कौर ग्रेवाल ने किया है। फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल के साथ सरगुन मेहता मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ट्रेलर रिलीज के साथ ही निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज तारीख का भी ऐलान कर दिया है।
ट्रेलर में पारिवारिक उलझनों, पहचान की गड़बड़ियों और हास्यास्पद परिस्थितियों का ऐसा तड़का लगाया गया है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखता है। फिल्म के निर्माताओं का दावा है कि यह सीरीज की अब तक की सबसे बड़ी और सबसे मनोरंजक कड़ी होगी। ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है और फैंस इसके सिनेमाघरों में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कॉमेडी, भ्रम और मनोरंजक घटनाओं से भरपूर यह ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म में फ्रेंचाइजी की पुरानी शैली को बरकरार रखते हुए नए हास्य तत्व भी जोड़े गए हैं। ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और निर्माताओं को उम्मीद है कि यह फिल्म भी पिछली कड़ियों की तरह दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।
No Comment! Be the first one.