यूपी में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, ललितपुर में Very Heavy Rain

NEWS SAGA DESK

यूपी में अगले 48 घंटे भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली का अलर्ट है. ललितपुर में Very Heavy Rain की चेतावनी, जानें किन जिलों में खतरा.

उत्तर प्रदेश में मानसून का असर अभी कम होता नहीं दिख रहा है. UP Rain Alert के बीच राज्य के कई हिस्सों में अगले 48 घंटे बारिश, गरज-चमक और वज्रपात का खतरा बना हुआ है. मौसम केंद्र, लखनऊ के 2 सितंबर 2026 के पूर्वानुमान के अनुसार 2 और 3 सितंबर को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है. दक्षिण-पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि ललितपुर के लिए 3 सितंबर से 4 सितंबर की सुबह तक Very Heavy Rain का विशेष अलर्ट बताया गया है. 

UP Rain Alert

2 सितंबर को इन इलाकों में ज्यादा बारिश का अनुमान

UP Rain Alert के पहले दिन यानी 2 सितंबर की सुबह 8:30 बजे से 3 सितंबर की सुबह 8:30 बजे तक दक्षिण-पश्चिमी और मध्य यूपी में बारिश की गतिविधि ज्यादा रहने का अनुमान है. मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज और प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना भी जताई है. ऐसे में बारिश के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और स्थानीय प्रशासन की चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है. IMD के जिला-वार चेतावनी अपडेट में भी 2 सितंबर को उत्तर प्रदेश के दोनों मौसम उपखंडों में भारी बारिश तथा गरज-चमक/बिजली का जोखिम दर्ज किया गया है.

इसे भी देखें...MMDR Amendment Bill पर झारखंड में छिड़ी सियासी जंग | बाबूलाल मरांडी ने राधाकृष्ण किशोर को दिया जवाब

भारी बारिश से जलभराव और बाढ़ का खतरा

लगातार बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में पहले से ही जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. नदियों का जलस्तर बढ़ने से चितरकूट, प्रयागराज, वाराणसी, बलिया, कुशीनगर और गाजीपुर जैसे इलाकों में भी प्रशासन को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. राज्य राहत आयुक्त कार्यालय ने जिला प्रशासन को जलस्तर पर कड़ी नजर रखने और संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने को कहा है. 2 सितंबर को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने की खबरें भी सामने आई हैं. लखनऊ समेत कई शहरों में जलभराव हुआ, जबकि अलग-अलग बारिश संबंधी घटनाओं में लोगों की मौत की भी सूचना सामने आई है. ऐसे में अगले दो दिनों का UP Rain Alert प्रशासन के साथ आम लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है.

Read More News

Read More