Vivo T5 Pro 5G: दो नए कलर ऑप्शन्स के साथ 15 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा स्मार्टफोन

News Saga Desk

Vivo अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च करने जा रहा है, यह डिवाइस कंपनी की T सीरीज का लेटेस्ट मॉडल होगा, जिसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक्सक्लूसिव रूप से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा बता दें कि, लॉन्च से पहले ही Flipkart पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है, जहां कंपनी धीरे-धीरे इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर रही है।

दो कलर ऑप्शन्स में होगा उपलब्ध

Flipkart माइक्रोसाइट के अनुसार Vivo T5 Pro 5G को भारत में दो कलर ऑप्शन्स-Cosmic Black और Glacier Blue में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके फीचर्स को चरणबद्ध तरीके से सामने लाने की योजना बनाई है, जिसके तहत 10 अप्रैल को इसके चिपसेट और 13 अप्रैल को डिस्प्ले से जुड़े विवरण जारी किए जाएंगे।

बड़ी बैटरी और गेमिंग फीचर्स

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9020mAh की बैटरी बताई जा रही है। कंपनी का दावा है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद यह डिवाइस दुनिया का सबसे स्लिम स्मार्टफोन होगा।

इसके अलावा, गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखते हुए इसमें 120fps तक स्मूद गेमिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे गेमिंग अनुभव और अधिक फ्लूइड हो जाएगा। ओवरहीटिंग को नियंत्रित करने के लिए फोन में 7000mm वेपर कूलिंग चेंबर भी शामिल किया गया है।

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर डिटेल्स

Vivo T5 Pro 5G को हाल ही में Geekbench पर मॉडल नंबर V2568 के साथ देखा गया था। लिस्टिंग के अनुसार इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलने की संभावना है। इस प्रोसेसर में एक प्राइम कोर 2.71GHz, तीन परफॉर्मेंस कोर 2.40GHz और चार एफिशिएंसी कोर 1.80GHz पर कार्य करते हैं।

Geekbench स्कोर और अन्य स्पेसिफिकेशन

Geekbench टेस्ट के अनुसार इस डिवाइस ने सिंगल-कोर में 1,214 और मल्टी-कोर में 3,146 अंक हासिल किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम और 12GB RAM के साथ लॉन्च हो सकता है।

Read More News

Read More